|| श्री जानकीवल्लभो विजयते ||
यदि आपके घर में तनाव का वातावरण हो एवं
आर्थिक समस्याओं ने कर रखा हो परेशान तो नियमित रूप से अपने घर में राम रक्षा
स्त्रोत का पाठ किया करें, भगवान श्री राम की
शक्तियों में आपकी जितनी श्रद्धा होगी वैसा ही लाभ आप प्राप्त करेंगे | कुछ ही दिन में आपको आश्चर्य जनक परिणाम प्राप्त होने लगेंगे क्योंकि :-
चरित रघुनाथस्य शतकोटिप्रविस्तरम | एकैकमक्षर्म पुंसा महापातक नाशनम ||
श्री रघुनाथ जी का चरित्र सौ करोड़ गुना
विस्तार वाला है और उसका एक एक अक्षर भी मनुष्य के महान पापों को नष्ट करने वाला
है |
आपदामपहरतार्म दातारम सर्वसम्पदाम | लोकाभीरामम श्रीरामम भूयो भूयो नमामयहम ||
भगवान श्री राम सभी प्रकार की आपत्तियों को
हरने वाले तथा सब प्रकार की संपत्ति को प्रदान करने वाले हैं
इस लिए मैं भगवान राम को बारंबार प्रणाम करता हूँ |
राम रामेती रामेती रमे रामे मनोरमे | सहस्त्रनाम ततुल्यम राम नाम वरानने ||
श्री महादेव जी माँ पार्वती से कहते है:- हे सुमुखी यानी सुंदर मुख वाली ! राम नाम
विष्णु सहस्त्र नाम के तुल्य है | मैं सर्वदा “ राम राम
राम “ इस प्रकार मनोरम राम नाम में ही रमण करता हूँ
प्रेम से कहिए "जय सियाराम"
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें